Chatra: अवैध मिनी ब्राउन शुगर फैक्ट्री का भंडाफोड़, इतना माल जब्त, महिला भी गिरफ्तार

Chatra: अवैध नशे के कारोबारियों के विरूद्ध चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित स्पेशल छापेमारी दल की टीम ने पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी उदेश कुमार दांगी के घर संचालित मिनी ब्राउन शुगर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

Chatra: बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त

इस दौरान करीब चार करोड़ की अवैध ब्राउन शुगर, 2.78 किलो अवैध अफीम, 1.01 किलो ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त पाउडर, एक बोतल एसिटल क्लोराईड व एक मापतौल मशीन के आलावे 23 लाख 60 हजार 700 रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस की टीम ने मौके से तस्कर उदेश दांगी की पत्नी मधु कुमारी को गिरफ्तार किया है। करीब 12 घंटे तक चली छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...