चतरा में अवैध ब्राउन शुगर फैक्ट्री का खुलासा, 10 करोड़ की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

चतरा. अफीम माफियाओं के खिलाफ चतरा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 10 करोड़ 20 लाख रुपये की अफीम के साथ अंतरजिला गिरोह के दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 204.4 किलो गिला अफीम को भी जब्त किया। यह जानकारी एसपी विकास पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में ईटखोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गयी। इस टीम ने ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव से अवैध ब्राउन शुगर फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

सीएस आई 10 22Scope News

इस दौरान पुलिस ने 204.4 किलो गिला अफीम, ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, 100 पीस प्लास्टिक, वेटिंग जैक मशीन, 25.400 किलो मटमैला कपड़ा व ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त कपड़ा को भी बरामद किया।

चतरा से सोनु भारती की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...