RJD जिला अध्यक्ष के चुनाव में बवाल, 2 गुटों में हुई लड़ाई, Video वायरल

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में राजद नेताओं के बीच जमकर लड़ाई हो गई। राजद के दो गुट के लोग आपस में भीड़ गए। जिला अध्यक्ष के चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच धक्का-मुक्की हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में विधायक मुकेश यादव से भी कार्यकर्ता उलझते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक भी आगबबूला दिख रहे हैं। इस दौरान सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय मौजूद रहे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का मौका था। इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष का चुनाव भी आयोजित किया गया था। इसी मौके पर लालू यादव के पार्टी के लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की करने लगे। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता एवं विधायकों के अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़े : RJD सुप्रीमो के जन्मदिन के अवसर पर दलित बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण, नेता ने पौधारोपण के साथ कराया…

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Prince Khan Terror Link: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच...

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में प्रिंस खान के कथित आतंकी कनेक्शन की पड़ताल तेज। NIA टीम धनबाद पहुंची, पाकिस्तान और...

Swine Flu Alert: झारखंड में बढ़ी सतर्कता, रांची समेत सभी जिलों...

झारखंड में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। रांची समेत सभी जिलों में ILI और SARI मरीजों की स्क्रीनिंग...

Jharkhand Teacher Recruitment: 2,800 अभ्यर्थियों की री-एग्जाम जांच का आदेश, हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने 2,800 अभ्यर्थियों की री-एग्जाम मामले में FIR और CID जांच का आदेश दिया। पहली परीक्षा के अंक प्रकाशित करने का भी...