Advertisment

डॉक्टर-दारोगा का गठजोड़, न्यायालय को गुमराह, 82 साल की महिला को जेल भेजने की धमकी

कटिहार : कटिहार में न्याय का मजाक उड़ाते हुए डॉक्टर और पुलिस की मिलीभगत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के डॉक्टर सदानंद प्रेम और नगर थाना के केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि इन्होंने एक सामान्य सीटी स्कैन रिपोर्ट को जानबूझकर फर्जी बना डाला और उसके दम पर 82 वर्षीय महिला ओड्री फिलिप्स बेंजामिन को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। जी हां एक 82 साल की वृद्ध महिला जिनका कसूर बस इतना है कि वे एक मारपीट केस से जुड़ी हैं। अब उन्हें सीटी स्कैन पॉलिटिक्स का शिकार बना दिया गया है।

Goal 22Scope News

पीड़िता दर-दर भटक रही हैं, जिले के अफसरों से न्याय की भीख मांग रही हैं

आपको बता दें कि पीड़िता दर-दर भटक रही हैं। जिले के अफसरों से न्याय की भीख मांग रही हैं लेकिन सब चुप हैं। मानो संवेदनाएं रिटायरमेंट पर चली गई हो। इस पूरे मामले का खुलासा सोशल एक्टिविस्ट विक्टर झा ने किया है। उन्होंने इसे न सिर्फ सामने लाया बल्कि डॉक्टर और दारोगा की इस जुगलबंदी पर सवाल भी खड़े किए हैं। पीड़िता का आरोप है कि झूठी मेडिकल रिपोर्ट बनाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। अब सवाल उठता है क्या न्यायालय को गुमराह करने की साजिश रचने वाले डॉक्टर और पुलिस पर कोई कार्रवाई होगी या फिर कटिहार में न्याय भी कनेक्शन देखकर तय होगा।

यह भी देखें :

सिविल सर्जन ने कहा- आवेदन मिला है, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

इस मसले पर जब सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आवेदन मिला है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मतलब जांच अभी लंबी चलेगी और बुज़ुर्ग महिला को तब तक अपनी उम्र से भी लंबा इंतजार करना होगा। क्या बुर्जुग महिला से कटिहार में इंसाफ अब सीटी स्कैन रिपोर्ट से तय होगा। 82 साल की महिला की चीखें किसी अफसर के इयरफोन तक पहुंच पाएंगी या फिर ये मामला भी फाइल में सिमट कर रह जाएगा। बहरहाल, डॉक्टर-दारोगा की यह दोस्ती अब जांच के घेरे में है लेकिन सच का सीटी स्कैन कब होगा, यह सवाल अब भी बना हुआ है।

यह भी पढ़े : पूर्व प्रमुख ने अपने ही 40 महादलित महिलाओं के साथ की ठगी

रतन कुमार की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...