CM ने मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई का किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर: CM नीतीश कुमार ने आज बिहार वस्त्र एवं चर्म नीति 2022 के अन्तर्गत बेला औद्योगिक क्षेत्र मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई (कॉसमस लाइफ स्टाइल प्रा लि) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् CM ने कॉसमस लाईफस्टाईल प्रा लि यूनिट का निरीक्षण किया। साथ ही यहां कराए जा रहे बैग निर्माण कार्यों को देखा और कार्यरत लोगों से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। यहां निर्माण कार्य में लगे लोगों ने CM को बैग के निर्माण कार्य कटिंग, स्टिचिंग आदि के बारे में बताया।

यहां निर्मित बैग को भी CM ने देखा और उसकी प्रशंसा की। साथ ही निर्माण कार्य में लगे लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। CM ने कहा कि हमलोग राज्य में औद्योगिक इकाइयों को लगाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति बनाई गई है, जिसमें निवेशकों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। आज इस औद्योगिक इकाई का उद्घाटन हुआ है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले बैग का निर्माण किया जा रहा है। यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बैग के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें – विश्व रक्तदान दिवस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रक्तदान, मुख्य सचिव, डीजीपी ने…

उन्होंने कहा कि इस तरह की औद्योगिक इकाई के स्थापित होने से आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे एवं उन्हें आर्थिक रूप से मदद मिलेगी जिससे इस क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। हम युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि यह औद्योगिक इकाई (कॉसमस लाइफ स्टाइल प्रा लि) उच्च गुणवत्ता वाले, कम कीमत के बैग एवं उससे संबंधित सहायक उपकरणों का निर्माण कर रही है।

इस औद्योगिक इकाई में लगभग 1200 लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस औद्योगिक इकाई को बिहार वस्त्र एवं चर्म नीति, 2022 के तहत कुल 05 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गयी है, जिस पर कुल 37 करोड़ रुपये निवेश कर संयंत्र स्थापित की गयी है।

यह भी पढ़ें – CM ने निर्माणाधीन सड़कों और पटना बस अड्डा का किया निरीक्षण, इस बात पर हो गये नाराज

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री सह विधायक रामसूरत राय, विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, CM के सचिव कुमार रवि, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राजकुमार, तिरहुत रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता, मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण और कॉसमस लाइफ स्टाइल प्रा लि के श्री सिद्दीकी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में प्लास्टिक को रिसाइकिल करने वाले उद्योग लगाने की जरूरतः केंद्रीय सचिव

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...