स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास, निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

धनबाद : स्वच्छता सर्वेक्षण में धनबाद नगर निगम का बेहतर प्रदर्शन हो सके इसको लेकर धनबाद शहरी क्षेत्र में निगम के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. वहीं जहां-तहां अतिक्रमण की वजह से निगम के रैंकिंग में सुधार की गुंजाइश पर पानी फिरता दिख रहा है. यही वजह है कि निगम के द्वारा पहले लुबी सर्कुलर रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिले के पुलिस लाइन क्षेत्र में अभियान की शुरुआत की गई है.

शुक्रवार को पुलिस लाइन में दर्जनों अवैध दुकानों पर निगम का जेसीबी चला. अभियान के जद में दर्जनों फुटपाथ दुकान आ गये, जिसे हटाया गया. पिछले दिनों निगम की ओर से एक सर्वे भी कराई गई थी. जिन दुकानों एवं गुमटियों का कोई दावेदार सामने नहीं आया उसे आज हटाया गया.

dhanbad1 1 22Scope News

बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की रैंकिंग में चूकने के बाद नगर निगम ने सीख ले ली है. यही कारण है कि निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रैंक सुधारने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाह रहा. इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. शहरभर की दीवारों को स्वच्छता संदेशों से रंगने के बाद अब निगम लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने जा रहा है.

सर्वेक्षण का पहला चरण जुलाई से

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का पहला चरण जुलाई से अगस्त, दूसरा चरण सितंबर से अक्टूबर और चौथा चरण नवंबर से दिसंबर के बीच होगा. स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में धनबाद को 33वां रैंक मिला था. इस बार सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट बनवाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है. इस वर्ष सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने की संभावना है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

अब लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत राज्य सरकार शौचालय निर्माण के लिए देगी 12,000/

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...