पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अभी थोड़ी देर पहले अपने आवास एक पोलो रोड में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं बिहार में लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो चुका है। हर जगह भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक भ्रष्टाचार ही हो रहा है।

मुख्यमंत्री के नाक के नीचे क्या हो रहा है उनको नहीं पता – तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाक के नीचे क्या हो रहा है उनको नहीं पता है। मुख्यमंत्री की जनता पार्टी की जो टीम है उनको पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का वोट लेना होता है। उनको सिर्फ वोट से मतलब है, कोई काम नहीं करना है। बिहार में लगातार पुलिस पर हमला हो रहा है। चढ़ावा चढ़ाइए और मनचाहा पोस्टिंग पाइए। असली सुपर सीएम डीके बॉस ही है। अधिकारियों का इतना मन बढ़ गया है कि जनप्रतिनिधि का भी फोन नहीं उठाते हैं। मुख्य सचिव ने हर अधिकारी और पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जनप्रतिनिधि का फोन आए तो उनकी बात सुनी जाए और उचित कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी अब बचा क्या है।
केंद्र व राज्य में NDA की सरकार है इसलिए ED-CBI का डर अधिकारियों को नहीं है – तेजस्वी
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है। इस वजह से ईडी और सीबीआई का डर भी अधिकारियों को नहीं है। इस सरकार में कोई अपने बेटे, बेटी और रिश्तेदार को रेवड़ी बांट रहा है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि समर्पित जमाई आयोग बनाएं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष की दोनों बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में काउंसिल में जगह दिया गया है।बिहार जाए भाड़ में लेकिन नेताओं के बच्चों को पद मिलना चाहिए। रामविलास पासवान के दामाद को अशोक चौधरी के दामाद को जीतन राम मांझी के दामाद को आयोग में जगह मिली है। डीके बॉस की पत्नी को बिहार महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। डीके बॉस की पत्नी ने अपने पति का नाम नहीं लिखा, पिता का नाम लिखा है। कहीं ना कहीं पति के नाम को छुपाने की कोशिश की गई है। छुपा-छुपाकर मलाई खिलाया जा रहा है। लगातार परिवारवाद पर हम लोगों को ज्ञान दिया जाता था लेकिन इस सरकार में क्या हो रहा है। बिहार का मंत्रालय, सचिवालय और सुप्रीम कोर्ट का पैनल पूरी तरह से चंद भूंजा पार्टी के लोगों ने बर्बाद कर दिया।
यह भी देखें :
तेजस्वी के मुख्यमंत्री नीतीश से किए सवाल
1. कितने अधिकारियों की पत्नियों की सरकारी नौकरी लगी है?
2. बिहार की शिक्षा व्यवस्था का प्रयोग सत्यानाश कर कितने अधिकारियों के बच्चे विदेश में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं?
3. बिहार के कितने अधिकारियों के बच्चे बिहार में अपनी कंसल्टेंसी फॉर्म बनाकर विभागों में सेवा दे रहे हैं?
4. कितना अधिकारियों ने जमीन में या फिर विदेश में निवेश कर रखा है?
5. चला चली की बेला मुख्यमंत्री है अकेला। बिहार की दो पीढ़ियों को इस एनडीए सरकार ने बर्बाद कर दिया है। बिहार में डोमिसाइल नीति को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है बिहार में डोमिसाइल नीति लागू न हो।
यह भी पढ़े : बाबासाहेब का अपमान लालू को पड़ सकता है महंगा, भेजा गया नोटिस, 15 दिन के अंदर…
रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















