Advertisment

साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3 एंड्रॉयड मोबाइल व 6 पेज कस्टमर डाटा शीट बरामद

नवादा : नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी बिगहा में बेलधा से मोसमा जाने वाली पक्की सड़क से करीब 50 मीटर पूरब ताड़ के पेड़ के पास छापामारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कानी बिगहा निवासी बालेवर चौहान के 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन देने का झांसा देकर ग्राहकों को अपने जाल में फांसते हैं

आपको बता दें कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन एवं छह पेज कस्टमर डाटा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन देने का झांसा देकर ग्राहकों को अपने जाल में फांसते हैं। कस्टमर डाटा में ग्राहक का मोबाइल नंबर और नाम-पता आदि के बारे जानकारी अंकित रहता है। इन मोबाइल नंबर पर ये लोग संपर्क कर लोन देने के नाम पर ठगी का काम करते हैं। मौके पर से भागे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी देखें :

तालाब में डूबने से बच्ची की मौत परिजनों में मचा कोहराम

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सिमरन कुमारी तालाब में नहाने चली गई जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तालाब से निकालकर नारदीगंज पीएससी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गया जिले के फतेहपुर के यशपुर गांव निवासी सोनू मिस्त्री की 12 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी के रूप में किया गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Nawada Maut 1 22Scope News
तालाब में डूबने से बच्ची की मौत परिजनों में मचा कोहराम

यह भी पढ़े : बाइक सवार अपराधियों ने महिला पुलिस कर्मी को मारी गोली, घायल

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...