विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा, पटना में जल्द शुरू होगी ‘वाटर मेट्रो’ सेवा

पटना : केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने पटना में जल्द ‘वाटर मेट्रो’ सेवाएं शुरू होने की घोषणा करते हुए सोमवार यानी 16 जून को कहा कि शहर गंगा पर अंतर-देशीय जल परिवहन प्रणाली का केंद्र बन जाएगा। यह घोषणा राज्य के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) से कुछ महीने पहले की गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

वाटर मेट्रो प्रणाली नदी के दोनों किनारों को जोड़ेगी और पटना के लिए स्वच्छ, कुशल और आधुनिक शहरी परिवहन समाधान प्रदान करेगी

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अंतर-देशीय जल परिवहन के विकास पर यहां एक परामर्श बैठक को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार माल ढुलाई, पर्यटन और स्थानीय आजीविका के लिए नदी प्रणालियों की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वाटर मेट्रो प्रणाली नदी के दोनों किनारों को जोड़ेगी और पटना के लिए स्वच्छ, कुशल और आधुनिक शहरी परिवहन समाधान प्रदान करेगी। राष्ट्रीय अंतर-देशीय नौवहन संस्थान को नए निवेश के साथ उत्कृष्टता केंद्र के रूप में उन्नत किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल में फैला राष्ट्रीय जलमार्ग इस पुनरुद्धार के केंद्र में है – सर्बानंद सोनोवाल

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के अंतर-देशीय जलमार्गों को हरित विकास और संपर्क का जीवंत इंजन बना दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में फैला राष्ट्रीय जलमार्ग इस पुनरुद्धार के केंद्र में है। मंत्री ने कहा कि सरकार माल ढुलाई, पर्यटन और स्थानीय आजीविका के लिए नदी प्रणालियों की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार एक प्रमुख अंतर-देशीय जलमार्ग परिवहन केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

यह भी देखें :

‘नदियां अब देश की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं’

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अंतर-देशीय जल परिवहन को भारत के टिकाऊ, बहुआयामी भविष्य का आधार बनाने के लिए राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक पर सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नदियां अब देश की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं हैं। सोनवाल ने यह भी कहा कि वाराणसी से हल्दिया तक 1,390 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-एक के तहत बिहार में पटना में दो टर्मिनल का विकास होगा। साथ ही गंगा के किनारे एक पोत मरम्मत और विनिर्माण केंद्र की स्थापना भी होगी।

बहुत जल्द पटना में वॉटर मेट्रो – सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल के साथ आज पटना में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में ‘गंगा जी में जल परिवहन के विकास’ पर परामर्श के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में पटना में वॉटर मेट्रो की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और सांसद डॉ. रविशंकर प्रसाद समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहें। विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए गंगा जी की जलधारा में मजबूत अंतर्देशीय जल परिवहन का निर्माण एक युगान्तरकारी परिवर्तन साबित हो रहा है।

Samrat Chaudhary 1 1 22Scope News
बहुत जल्द पटना में वॉटर मेट्रो – सम्राट चौधरी

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की दी सौगात, अब मिनटों में घंटों का सफर

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...