Advertisment

गांधी मैदान में CTET अभ्यर्थियों का हंगामा, हिरासत में कई लोग

पटना : गांधी मैदान में दिसंबर 2019 और जनवरी 21 के उत्तीर्ण CTET अभ्यर्थियों ने शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल नहीं किये जाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को गांधी मैदान से खदेड़ा है और कई अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के आश्वासन के बाद भी अबतक 94 हजार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। हंगामा कर रहे अभ्यर्थी शिक्षक नियोजन छठे चरण के तीसरे राउंड में शामिल करने की मांग कर रहे हैं, साथ ही उनका कहना है कि नियमवाली के अनुसार 40 हज़ार सीटें खाली हैं। उन 40 हजार सीटों में कई सीटें ऐसी हैं जो कोटिवार नहीं है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने दो सालों से केवल झूठा आश्वासन देने के अलावा और कुछ नहीं किया है। उनकी सरकार से मांग है कि 6ठें चरण में जो 40 हजार रिक्त सीटें हैं उनमें कुछ और अतिरिक्त सीटों को जोड़कर CTET अभ्यर्थियों को बहाली प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

CTET Exam 2021: आज से शुरू हुआ सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद में नया मोड़! घायल छात्रों से...

JPSC JSSC Protest: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को सदर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद...

Mirzapur Movie Trailer Review: कालीन भैया की वापसी ने बढ़ाया रोमांच,...

 मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा में है। कालीन भैया, गुड्डू और पुराने किरदारों की वापसी के साथ ट्रेलर...

Delhi Police Wanted Terrorists Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस...

Delhi Police Wanted Terrorists Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक जगहों पर...