तीन दिन में मिलेंगे एक लाख तक के पीएफ दावे, EPFO का दावा—72 घंटे में सभी क्लेम निपटाने की तैयारी

नई दिल्ली:  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब पीएफ से जुड़े छोटे दावों को और तेज़ी से निपटाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। EPFO ने दावा किया है कि शिक्षा, बीमारी, मकान निर्माण या शादी जैसे जरूरी खर्चों के लिए एक लाख रुपए तक के पीएफ दावे अब 72 घंटे यानी तीन कार्यदिवस के भीतर सीधे खातों में भेजे जाएंगे।

संगठन के मुताबिक, बीते वित्तीय वर्ष में कुल 38% दावे 72 घंटे के भीतर निपटा दिए गए थे। जबकि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 68.96 लाख दावे प्राप्त हुए हैं, जिनमें से आधे यानी करीब 50% दावे तीन दिन के भीतर निपटा लिए गए हैं। अब लक्ष्य है कि एक लाख रुपए तक के सभी दावे आने वाले समय में 100% तीन दिनों में सेटल किए जाएं।

EPFO अधिकारियों ने बताया कि 2012 के बाद खुले खातों में डेटा डिजिटल होने की वजह से प्रोसेसिंग तेज़ हो रही है। वहीं 2012 से पहले के खातों में दस्तावेज सत्यापन में समय लगने के कारण कुछ देरी हो सकती है।

EPFO ने यह भी स्पष्ट किया है कि पैसे निकालने के 99% आवेदन अब ऑनलाइन किए जा रहे हैं। संगठन ने अपील की है कि सदस्य किसी एजेंट की मदद न लें, बल्कि सीधे पीएफ कार्यालय या अधिकृत अधिकारियों से संपर्क करें। इस समय EPFO के कुल 7.37 करोड़ सक्रिय सदस्य हैं।

एक लाख रुपए से अधिक राशि के मामलों में भी तेजी आई है—90% से अधिक दावे 20 दिन के अंदर निपटा दिए जाते हैं।


JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...