Advertisment

गयाजी वन स्टॉप सेंटर में एक्सपोजर विजिट, सेंटर प्रशासक ने कहा…

गयाजी: गया समाहरणालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में जीविका के पीसीआई इंडिया की तरफ से एक्सपोजर विजिट करवाया गया। इस टीम में कुल 21 सदस्य शामिल थे। वन स्टॉप सेंटर की सेंटर प्रशासक आरती कुमारी ने बताया कि इन लोगों को वन स्टॉप सेंटर के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दिया गया। वन स्टॉप सेंटर के अंतर्गत एक ही छत के नीचे महिलाओं को तात्कालिक सहायता यथा काउंसलिंग सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, अल्पकालीन आश्रय की सुविधा उपलब्ध करवाया जाता है।

वन स्टॉप सेंटर में आये हुए प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के क्रम में बहुत सारे सवाल भी किये गये। उनके सभी सवालों का जवाब वन स्टॉप सेंटर की टीम में शामिल केस वर्कर अर्चना सिन्हा, परामर्शी शगुफ्ता प्रवीण, सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी चंद्रमणि संगीता, सामाजिक कार्यकर्ता अभिरुचि, जीएनएम रीता कुमारी, कार्यालय सहायक अमित कुमार के द्वारा संबंधित सवालों का जवाब दिया गया। आये हुए प्रतिभागियों के द्वारा भी बताया गया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में घरेलू और सामाजिक स्तर पर क्या क्या परेशानी आती है।

यह भी पढ़ें – CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’

सेंटर प्रशासक के द्वारा बतलाया गया कि फिल्ड में आने वाली समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है।वन स्टॉप सेंटर की सेंटर प्रशासक के द्वारा बतलाया गया कि वन स्टॉप सेंटर में आने वाली हिंसा से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को बिहार सरकार और केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम “जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन”के कर्मियों द्वारा किया जाता है।

वन स्टॉप सेंटर, गया जी में प्रतिभागियों के प्रशिक्षण के दरम्यान महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक अजय कुमार, जीविका के ए डी मैनेजर राकेश कुमार, पीसीआई इंडिया से कोमल, पीसीआई इंडिया से सीटी ग्रेजुएशन ऑफिसर मो आबिद, पीसीआई फिल्ड से कार्डिनेटर प्रवीण कुमार तथा वन स्टॉप सेंटर के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   AAP बिहार के सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, सांसद संजय सिंह ने कहा ‘दिल्ली में भाजपाई बिहार…’

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...