पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। अपराधियों के बढ़ते खौफ और पुलिस की सुस्त व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को नौबतपुर बाजार में व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया। दरअसल बीते वर्ष 11 फरवरी को अपराधियों ने एक दवा दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया लेकिन अपराधी अब जेल से ही मृतक के परिजनों को धमकी दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जेल में बंद हत्या के आरोपी दवा व्यवसायी के परिजनों को फोन कर केस नहीं उठाने पर परिवार के अन्य लोगों की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर मृतक दुकानदार के बेटे ने नौबतपुर थाना में मामला भी दर्ज करवाया लेकिन बावजूद इसके अपराधी जेल से लगातार फोन कर रहे हैं और केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। अपराधियों के बुलंद हौसले से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें – CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’
पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में नौबतपुर बाजार में व्यवसायियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया। दुकानदारों ने कहा कि सभी व्यवसायियों ने स्वेच्छा से दुकान बंद कर प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- नीतीश के बेटे निशांत नालंदा के इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! JDU सांसद ने कहा ‘हमलोग…’
नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट



















