Advertisment

ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए लगाया हत्या का आरोप, सभी फरार

गयाजी : गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनकपुर मोहल्ले में रहने वाली 35 साल की निशा कुमारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के पिता के द्वारा दामाद अभिषेक कुमार और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने मुफस्सिल थाने में दामाद और ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। ससुराल वाले सभी फरार बताए जा रहे हैं।

Goal 6 22Scope News

मारपीट का एक वीडियो भी मृतक के परिजनों के द्वारा दिया गया है

वहीं मारपीट का एक वीडियो भी मृतक के परिजनों के द्वारा दिया गया है। जिसमें पति अभिषेक कुमार के द्वारा अपने पत्नी को पीट रहे हैं। हालाकि ये वीडियो दो महीने पहले का बताया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है और पति के द्वारा पत्नी को पीटा जा रहा है। हालांकि इस बीच दोनों बेटी अपने पापा को समझाने में जुटी रहती है लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अब पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि सभी आरोपियों को अभिलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिया जाए।

नालंदा जिले के श्रवण ने अपनी बेटी के शादी 2015 में अभिषेक कुमार के साथ की थी

आपको बता दें कि नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के मयूरिया मोहल्ले के रहने वाले श्रवण कुमार ने अपनी बेटी की शादी 2015 में अभिषेक कुमार के साथ किया था। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और ससुराल वालों से पैसे की डिमांड करता था। साथ ही इन दोनों से दो बेटी हुई थी। इसके बाद बेटियों को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छांनबीन में जुट गई है और सभी आरोपियों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टि से हत्या प्रतीत हो रही है लेकिन पोस्टमार्टम आने के बाद खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन हादसा : कांग्रेस का आरोप, कहा- BJP के नेता मृतकों के श्रद्धांजलि में हंसते हुए दिखे…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...