बिहार में Reliance Jio का बेहतरीन नेटवर्क, ट्राई ने जारी किया अप्रैल का IDT रिपोर्ट…

Reliance Jio

Desk : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अप्रैल 2025 के लिए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह टेस्ट ट्राई के नियमित गुणवत्ता सेवा (QOS) ऑडिट का हिस्सा है जिसमें बिहार टेलीकॉम सर्किल के अहम शहरों और राजमार्गों पर वास्तविक समय नेटवर्क परीक्षण किया गया। इसके तहत राजधानी पटना समेत बिहारशरीफ, शेखपुरा, मुंगेर और जमुई जिलों में कुल 357 किलोमीटर की दूरी को अप्रैल के पहले सप्ताह में कवर किया गया।

डेटा सर्विस के मामले में रिलायंस जियो को सर्वाधिक 186.29 MBPS की डाउनलोड स्पीड हासिल हुई है। एयरटेल 98.64 MBPS डाउनलोड स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर रहा जबकि 27.34 MBPS की डाउनलोड स्पीड के साथ वोडा आइडिया तीसरे स्थान पर रही। 01.71 MBPS की डाउनलोड स्पीड के साथ बीएसएनएल चौथे स्थान पर रही।

वायस और डेटा सर्विस के ज्यादातर मानकों पर Reliance Jio दूसरे ऑपरेटर्स से काफी आगे

IDT रिपोर्ट के मुताबिक अपलोड स्पीड में 34.68 MBPS के साथ एयरटेल पहले नंबर पर रहा जबकि 28.27 MBPS अपलोड स्पीड के साथ जियो दूसरे नंबर पर रही। 12.58 MBPS अपलोड के साथ वोडा आइडिया तीसरे नंबर पर रही वहीं 02.35 MBPS अपलोड स्पीड के साथ बीएसएनएल की चौथा मुकाम हासिल हुआ है।

IDT रिपोर्ट के अनुसार वॉयस सेवा के सभी मानकों पर रिलायंस जियो दूसरे ऑपरेटर्स से आगे है।कॉल सेटअप सक्सेस रेट, कॉल सेटअप टाइम, ड्रॉप कॉल रेट और कॉल म्यूट रेट के पैमाने पर रिलायंस जियो प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से बेहतर है।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...