भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई का ब्योरा

पटना : बिहार सरकार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SIB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अबतक जो कार्रवाई की है, उसके बारे में डिटेल में बताया है। उन्होंने कहा मात्र साढ़े पांच महीने (18 जून 2025 तक) में ही निगरानी ब्यूरो द्वारा माहवार किए जाने वाले कुल ट्रैप का विवरण दिया है। पूरा चार्ट के द्वारा ब्यूरो के तरफ से बताया गया है। ब्यूरो ने कहा कि चार्ट से स्पष्ट है कि जनवरी 2025 से 18 जून 2025 तक मात्र साढ़े पांच महीने की अवधि में ही ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार करने (ट्रैप) के मामलों लगातार सफलता अर्जित की जा रही है।

goal 22Scope News

जनवरी 2025 से 18 जून 2025 तक कुल 43 प्राथमिकी की जा चुकी है दर्ज

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना द्वारा जनवरी 2025 से 18 जून 2025 तक की अवधि में भ्रष्टाचार के खिलाफ अबतक कुल 43 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जिसमें ट्रैप के 34 कांडों में अबतक कुल 38 लोकसेवकों को रंगे हाथ घूस लते गिरफ्तार किा जा चुका है और रिश्वत की कुल बरामद राशि 14,80,600 रुपए है। इस वर्ष अभी छह महीने से भी कम अवधि में ही 34 ट्रैप के कांड दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि पिछले पूरे वर्ष 2024 में ट्रैप के मात्र आठ व वर्ष 2023 में मात्र 29 कांड दर्ज हुए थे।

ब्यूरो की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में हो रही है लगातार बढ़ोत्तरी

वहीं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिमाह की जाने वाली कार्रवाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ब्यूरो के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा अवकाश के दिनों में भी आमजनों से प्राप्त शिकायतों की जांच कर लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख रिश्वत लेते दबोचे गए अंचल निरीक्षक

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...