निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई, ASI मनोज कुमार पासवान गिरफ्तार

पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बांका जिला के चांदन थाना में पदस्थापित एएसआई मनोज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। 20 हजार रुपए घुस लेते वक्त गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के एवज में पीड़ित पक्ष से घुस की मांग की थी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार पासवान से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि मंगलवार की संध्या निगरानी विभाग की टीम ने बांका के चांदन थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर एक पुलिसकर्मी को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर पटना लेकर चले गई। जानकारी के अनुसार आरोप है कि चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान किसी केस में मदद पहुंचाने के लिए घूस मांग रहे थे।इसकी शिकायत फरियादियों ने निगरानी विभाग को दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने इस मामले को जांच में सही पाया।

निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूस लेते हुए चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान को निगरानी विभाग के अफसर ने रंगेहाथ दबोच लिया। आरोप है कि चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान एक शख्स से 20 हजार रिश्वत ले रहे थे। अचानक निगरानी की टीम वहां पहुंची और ASI मनोज पासवान को रंगे हाथ पकड़ लिया। निगरानी विभाग कि कार्रवाई के बाद थाना कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।

दरअसल, पटना निगरानी विभाग को यह शिकायत मिली थी कि बांका जिले के चान्दन थाना में कार्यरत एएसआई मनोज पासवान केस में मदद पहुंचाने के लिए घूस मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंगलवार को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता टुनटुन यादव ने एएसआई मनोज पासवान को घूस दिया वैसे निगरानी की टीम ने एएसआई मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

चंदन कुमार तिवारी और दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...