निरंजना नदी पर बना पुल में आई दरार, भारी वाहन पर रोक, 3 साल पहले ही…

गयाजी : बिहार में मॉनसून आते ही अब पुलों में दरार आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला गयाजी के डोभी प्रखंड के कोठवारा और बैरिया गांव के बीच बना निरंजना नदी पुल की है। अचानक दो दिनों से बिहार और झारखंड में हो रही बारिश से अब नीलांजना नदी में काफी तेज धार से पानी आ रही है। जिसके कारण तीन साल पूर्व बना यह पुल अब धड़कने लगा है।

एक पाया भी धंसा है जिसके कारण पुल में दरारें आई है

बताया जाता है कि इस पुल का एक पाया भी धंसा है जिसके कारण पुल में दरारें आई है। नाबार्ड योजना के तहत करीब तीन साल पहले 13 करोड़ रुपए की लागत से पुल बना था। इस पुल की निर्माण तिरुपति बालाजी कंपनी के द्वारा किया गया था। हालांकि पुल का उद्घाटन अबतक नहीं हुआ है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन के द्वारा पुल पर बोर्ड लगा दिया गया है। जिसमें बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की बात कही गई है। पुल बनाने में भारी गड़बड़ी, ठेकेदार और इंजीनियर पर लापरवाही का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : NDA सरकार में पहली बार BJP विधायक की सदस्यता हुई रद्द

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Suicide Case: रांची में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान,...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 26 वर्षीय नर्स ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप पर चौकीदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस...

JPSC Scam: 14वीं JPSC परीक्षा में बड़ा सिंडिकेट, अभ्यर्थियों से मांगे...

 14वीं JPSC परीक्षा में फर्जी तरीके से पास कराने वाले सिंडिकेट का CID ने खुलासा किया। सामान्य वर्ग से एक करोड़ रुपये तक मांगने...

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट के अहम फैसले, Acharya भर्ती में...

 झारखंड हाईकोर्ट ने आचार्य भर्ती में पद सुरक्षित रखने, बच्ची की कस्टडी का आदेश रद्द करने और जमीन रिकॉर्ड सुधारने समेत अहम फैसले दिये।Jharkhand...