एक हफ्ते में मिलेगा मुआवज़ा, नहीं तो मुझे झूठा कहिए: आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी का दावा

रांची: राज्य में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार है और एक सप्ताह के भीतर सभी पीड़ितों को मुआवज़ा राशि प्रदान कर दी जाएगी।

मंत्री अंसारी ने कहा—”दिस इज़ द लॉ एक्ट है इरफान। एक हफ्ते के भीतर मुआवज़ा मिलेगा और यदि नहीं मिला, तो आप कहिएगा कि इरफान अंसारी झूठा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दे दिया गया है कि वे शीघ्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजें और मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया पूरी करें।

मंत्री ने छह लोगों की मौत और एक शिक्षक के बह जाने की दुखद घटना की जानकारी दी। म्यूजिक टीचर की डूबने से मौत पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा, “जब शिक्षक ही लापरवाही करेंगे तो बच्चों को क्या सिखाएंगे?” उन्होंने बताया कि अब सभी झरनों और जलधाराओं पर सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगाई जाएगी।

आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी का दावा : 

मुख्यमंत्री द्वारा सभी डीसी को निर्देशित किया गया है कि वे हर जिले में हुए नुकसान का सटीक आकलन करें और रिपोर्ट भेजें। सब्ज़ी उत्पादन को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है, जिस पर कृषि विभाग और स्थानीय पदाधिकारियों को त्वरित सर्वे का आदेश दिया गया है। मंत्री अंसारी ने कहा कि सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और हर पीड़ित की मदद की जाएगी।

उन्होंने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “यह भाजपा की सरकार नहीं है जो वर्षों से मुआवज़ा देने में असफल रही हो, यह जनहितकारी सरकार है।”

मंत्री ने अंत में मीडिया को भी नसीहत दी कि खबरें निष्पक्ष चलाएं और झूठी बातों से परहेज करें।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...