Commercial Advertisment

Pakur में जमकर बरसे रघुवर दास-हेमंत सरकार आदिवासियों के अधिकारों से कर रही खिलवाड़…

Pakur : पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिमलजोड़ी गाँव में शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हिस्सा लिया। जनसभा में हज़ारों की संख्या में लोग जुटे और रघुवर दास ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए एक-एक मुद्दे पर गंभीरता से प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढे़ं- Giridih Crime : पिकअप से निकली शराब की नदी, भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद… 

Pakur : पेसा कानून को लागू नहीं करना आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी

Pakur जनसभा में मौजूद ग्रामीण
Pakur जनसभा में मौजूद ग्रामीण

कार्यक्रम के दौरान रघुवर दास ने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेसा कानून को लागू नहीं कर आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। अगर पेसा कानून को जल्द लागू नहीं किया गया, तो आदिवासी समाज का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि आदिवासियों की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : टेंडर प्रक्रिया के दौरान हंगामा, संवेदकों ने थाना प्रभारी पर बदसलूकी का लगाया आरोप 

पेसा कानून से ध्यान भटकाने के लिए सरना धर्म कोड का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही हेमंत सरकार

रघुवर दास ने सरना धर्म कोड को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हेमंत सरकार पेसा कानून से ध्यान भटकाने के लिए सरना धर्म कोड का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि अगर सरकार वास्तव में आदिवासियों का सम्मान करना चाहती है, तो बिना देरी किए पेसा कानून को लागू करे।

ये भी पढे़ं- Giridih CBI Raid : आरएसईटीआई डायरेक्टर को सीबीआई ने 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा… 

जातीय जनगणना को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस और झारखंड सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार जातीय जनगणना करा रही है, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीति कर रहे हैं।

ये भी जरुर पढे़ं——

Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर… 

Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

Giridih Suicide : बरगद के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Breaking : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला, JSSC परीक्षा नियमों में किया ये बदलाव… 

Purulia Accident : पुरुलिया में भयंकर सड़क हादसा, सरायकेला के एक ही गांव के 9 युवकों की दर्दनाक मौत… 

Breaking : कैबिनेट ने शिक्षा के लिए खोल दिये खजाने, इन प्रमुख प्रस्तावों की मिली स्वीकृति… 

Ranchi : जोन्हा फॉल में डूबे डीपीएस के शिक्षक की तलाश जारी, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू… 

Bokaro Crime : बंदूक की नोक पर शराब दुकान में लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप: पति समेत ससुराल वाले फरार… 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...