झोला लेकर जा रहे गरीब दिखने वाले शख्स को जब पुलिस ने रोका तो खुली रह गई आंखें, पढ़ें…

पूर्णिया: पूर्णिया पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के कालिया चक निवासी शामिल शेख है जिसके पास से पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक, करीब 3 लाख रूपये नकद और एक मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है। मामले में प्रभारी सदर एसडीपीओ कौशल किशोर कमल ने बताया कि मुफस्सिल थाना प्रभारी उत्तम कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक के साथ बैलोरी होते हुए कटिहार जा रहा है।

यह भी पढ़ें – गंगा नदी पर खुल गया पीपा पुल, दियारा क्षेत्र में आवागमन में होगी परेशानी, लोगों ने कहा

सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई। टीम ने ओवरब्रिज पर हाथ में झोला लिए हुए एक व्यक्ति से जब पूछताछ करने की कोशिश की तो व्यक्ति भगने लगा फिर पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से करीब 100 ग्राम स्मैक, 3 लाख रूपये नकद और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि तस्कर ने अपने अन्य सहयोगियों के बारे में भी कई अहम जानकारी दी है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र को कल CM देंगे बड़ी सौगात, खत्म हो जाएगी आवागमन की समस्या…

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...