Hazaribagh : अंधेरी रात में घर पर पड़ गई लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस…

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के ओकनी गली नंबर एक घर में डकैती जैसी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना सुबह 4:30 बजे की है जब घर के मालिक विशाल सिन्हा जो कि पेशे से एक बस में कंडक्टर का काम करते हैं वह 4:00 अपने घर से अपनी ड्यूटी के लिए निकले। उसके थोड़ी देर बाद ही उनके घर में दरवाजा खोलकर घुस गए और 5 मिनट के अंदर घर के गोदरेज में रखें 41000 कैश एक बच्चों का सोने का चैन और अंगूठी उड़ा ले गए।

ये भी पढे़ं- Damascus Suicide Attack : सीरिया में दहशत का रविवार, चर्च के अंदर खूनी तांडव, 20 की मौत कई घायल… 

अपार्टमेंट में तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं

Hazaribagh : अलमारी में रखे सामान ले उड़े चोर
Hazaribagh : अलमारी में रखे सामान ले उड़े चोर

सबसे जरूरी बात यह है जिस घर में विशाल सिंह रहते हैं वह एक छोटा सा अपार्टमेंट है और अपार्टमेंट में तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं परंतु सभी कैमरे बंद थे जो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त घर में विशाल की पत्नी सिमरन सिन्हा, उनके दो छोटे बच्चे और एक विशाल की साली मौजूद थी।

ये भी पढे़ं- RIMS-2 हर हाल में बनेगा, नहीं होगा कोई समझौता-इरफान अंसारी का बड़ा बयान… 

Hazaribagh : 41 हजार कैश समेत जेवर ले उड़े चोर
Hazaribagh : 41 हजार कैश समेत जेवर ले उड़े चोर

जैसे ही सिमरन को लगा कि कुछ लोग दरवाजा जबरदस्ती खोलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने घर में ही अपने आप को एक दूसरे कमरे में अंदर से बंद कर लिया और घर के ही बगल में रह रहे अपने जेठ और देवर को फोन किया। इसके साथ ही अपने पति को भी फोन किया। अंदर घुसे अपराधियों को लगा कि अंदर से किसी को फोन किया जा रहा है तो अपराधियों ने मात्र 5 मिनट में गोदरेज के लॉकर से जो भी मिला वह लेकर चलते बने।

ये भी पढे़ं- Bokaro : उद्घाटन से पहले ही बह गया करोड़ों का पुल, पहली बारिश में ही खुल गई पोल… 

Hazaribagh : 41000 कैश और आभूषण चोरी की आरोप

अपराधियों ने गोदरेज से 41000 कैश एवं कुछ होने के आभूषण थे उसे लेकर वहां से फरार हो गए। जब तक आस-पास के पड़ोसी और रिश्तेदार वहां पहुंचे तब तक चोर वहां से जा चुके थे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर इस घटना ने फिर से एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है क्योंकि कल ही शहर में सात राउंड गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम दिया गया था और आज पहले सुबह डकैती जैसी घटना को भी अंजाम दे दिया गया।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh fire : रुई और गद्दे की दुकान में भड़की भीषण आग से मची अफरातफरी, लाखों का सामान खाक… 

Hazaribagh : जानकारी देती महिला
Hazaribagh : जानकारी देती महिला

गौरतलब बात यह है कि जहां पर आज सुबह यह घटना घटी है वहां से संबंधित थाने की दूरी महज 400 मीटर है जो कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं घटना के बारे में सिमरन बताती है कि घर में वह और उनके बच्चे अकेले थे। ऐसे में एक बड़ी घटना टल गई है परंतु सिमरन और विशाल दोनों पति-पत्नी प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना घटे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—–

Breaking : “अपुन इच इधर का बादशाह है” गोलीकांड के बाद हथियार लहराते नये गैंगस्टर ने दी धमकी, विडियो वायरल… 

Palamu Loot : सोनामहल ज्वेलरी दुकान संचालक से लाखों की लूट, आभूषणों से भरा बैग लेकर भागे उचक्के… 

Dhanbad Crime : उड़ीसा से बनारस करनी थी तस्करी, दो ट्रॉली में 28 किलो गांजा के साथ दो तस्कर धराए… 

Bokaro : उधार मांगा तो पत्थर दे मारा, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक का फूटा सर… 

Bokaro Crime : नशे के सौदागरों को बोकारो पुलिस का झटका, शराब से भरा ट्रक धराया… 

Ranchi : हेमंत सरकार में चल रही है डकैती, मंईयां सम्मान में गड़बड़ी को लेकर कोर्ट तक जाएगी आजसू-सुदेश महतो की हुंकार… 

Palamu : आया था रंगदारी वसूलने पुलिस ने धर दबोचा, टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार… 

Hazaribagh : दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में गोलीबारी से कांपा शहर, जेवर दुकान पर सात राउंड फायरिंग 

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img