Bokaro : उधार मांगा तो पत्थर दे मारा, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक का फूटा सर…

Bokaro : बोकारो में सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में उधार की राशि लौटाने के दौरान हुए विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों में जमकर कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ब्यूटी पार्लर में तोड़फोड़ भी की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में गोलीबारी से कांपा शहर, जेवर दुकान पर सात राउंड फायरिंग 

Bokaro : उधार के पैसे को लेकर हुआ झगड़ा

Bokaro : मामले की जानकारी देती महिला
Bokaro : मामले की जानकारी देती महिला

मामला सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित अपूर्वा ब्यूटी पार्लर का है, जहां पास की रहने वाली महिला गुड़िया ने कुछ समय पहले पार्लर संचालिका से पैसे उधार लिए थे। गुड़िया के अनुसार, उसने कुल 3,000 रुपये में से 2,000 पहले ही लौटा दिए थे और बचा हुआ 1,000 रुपये देने वह पार्लर पहुंची थी। वहीं, पार्लर संचालिका का कहना है कि गुड़िया ने इससे अधिक रकम ली थी, जिसे लेकर दोनों महिलाओं में बहस हो गई।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : नशे के सौदागरों को बोकारो पुलिस का झटका, शराब से भरा ट्रक धराया… 

एक व्यक्ति का फूटा सर, मामला दर्ज

Bokaro : पार्लर का टूटा शीशा
Bokaro : पार्लर का टूटा शीशा

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान पार्लर संचालिका के जीजा मौके पर पहुंचे। इसी दौरान गुड़िया ने अपने भाई को बुला लिया और फिर उन्होंने कथित रूप से हथियारनुमा ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में संचालिका के जीजा को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- RIMS-2 हर हाल में बनेगा, नहीं होगा कोई समझौता-इरफान अंसारी का बड़ा बयान… 

इसके अलावा पार्लर के शीशे और दुकान में भी तोड़फोड़ की गई है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Ranchi Crime : बोतलों की बरसात और सलाखों के पीछे माफिया, किंगपिन समेत तीन गिरफ्तार… 

Giridih Crime : रात में बाइक उड़ाते, दिन में मौज-बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… 

Godda में सनसनी! पुलिया के नीचे कीचड़ में दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका… 

RIMS-2 के लिए खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण अनुचित-बंधु तिर्की ने सीएम के सामने रख दी ये मांग… 

Dumka Suicide : पलाश के पेड़ पर महिला का लटकता शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Pakur में जमकर बरसे रघुवर दास-हेमंत सरकार आदिवासियों के अधिकारों से कर रही खिलवाड़… 

Giridih Suicide : बरगद के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Giridih CBI Raid : आरएसईटीआई डायरेक्टर को सीबीआई ने 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा… 

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...