RIMS-2 हर हाल में बनेगा, नहीं होगा कोई समझौता-इरफान अंसारी का बड़ा बयान…

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स-2 (RIMS-2) के निर्माण को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि यह परियोजना हर हाल में पूरी होगी और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना मैं पूरा कर रहा हूं। रिम्स-2 स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और राज्यवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएगा।”

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : नशे के सौदागरों को बोकारो पुलिस का झटका, शराब से भरा ट्रक धराया… 

जानबूझकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है विपक्ष

डॉ. अंसारी ने रिम्स-1 पर लगातार बढ़ते दबाव और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि रिम्स-2 की जरूरत अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस परियोजना को लेकर जानबूझकर जनता के बीच भ्रम फैला रहा है और इसका केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहता है।

ये भी पढ़ें- Dumka : बाबूलाल मरांडी ने दुमका परिसदन में रघुवर दास से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा… 

RIMS-2 का विरोध करने वाले बाबूलाल मरांडी पाठशाला के छात्र

मंत्री इरफान अंसारी ने साफ शब्दों में कटाक्ष करते हुए कहा कि “जो लोग रिम्स-2 का विरोध कर रहे हैं, वे ‘बाबूलाल मरांडी पाठशाला’ के छात्र हैं, जिनकी सोच हमेशा झारखंड विरोधी रही है। इनसे जनहित की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।”

ये भी पढ़ें- Breaking : पलामू में चतुर्थवर्गीय नियुक्ति पर बवाल, सीएम ने लगाई नियुक्ति पर रोक… 

उन्होंने इस बात की भी स्पष्ट जानकारी दी कि रिम्स-2 का निर्माण सरकारी जमीन पर होगा, न कि किसी खेती योग्य भूमि पर। “हमारा राज्य कृषि प्रधान है और किसानों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसलिए इस परियोजना से खेती या किसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- Bokaro : उद्घाटन से पहले ही बह गया करोड़ों का पुल, पहली बारिश में ही खुल गई पोल… 

रिम्स-2 केवल एक इमारत नहीं नई क्रांति का प्रतीक होगा

भाजपा पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि “भाजपा ने अपने 18 वर्षों के शासनकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह नजरअंदाज किया। आज जब हमारी सरकार राज्य को मेडिकल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है, तो भाजपा केवल रोड़े अटका रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

ये भी पढ़ें- Palamu Loot : सोनामहल ज्वेलरी दुकान संचालक से लाखों की लूट, आभूषणों से भरा बैग लेकर भागे उचक्के… 

डॉ. अंसारी ने जोर देकर कहा कि रिम्स-2 केवल एक इमारत नहीं, बल्कि झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का प्रतीक होगा। “अब रिम्स-2 का निर्माण कोई रोके, यह संभव नहीं। झारखंड की जनता को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, यही हमारा लक्ष्य है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Ranchi Crime : बोतलों की बरसात और सलाखों के पीछे माफिया, किंगपिन समेत तीन गिरफ्तार… 

Giridih Crime : रात में बाइक उड़ाते, दिन में मौज-बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… 

Godda में सनसनी! पुलिया के नीचे कीचड़ में दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका… 

RIMS-2 के लिए खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण अनुचित-बंधु तिर्की ने सीएम के सामने रख दी ये मांग… 

Dumka Suicide : पलाश के पेड़ पर महिला का लटकता शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Pakur में जमकर बरसे रघुवर दास-हेमंत सरकार आदिवासियों के अधिकारों से कर रही खिलवाड़… 

Giridih Suicide : बरगद के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Giridih CBI Raid : आरएसईटीआई डायरेक्टर को सीबीआई ने 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा… 

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...