108 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों पर हुई त्रिपक्षीय वार्ता

रांची. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ (इकाई भारतीय मजदूर संघ) द्वारा 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आज श्रम भवन, डोरंडा रांची में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में सहायक श्रमायुक्त अविनाश कृष्णा, सम्मान फाउंडेशन के निदेशक सुमित बासु, झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रदेश महामंत्री सूरज साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता केरकेट्टा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री एवं जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

add 1 22Scope News

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता

वार्ता के दौरान सहायक श्रमायुक्त ने कर्मचारियों की मांग- झारखंड सरकार के न्यूनतम मानदेय के अनुसार वेतन, प्रत्येक वर्ष वेतन वृद्धि, ईपीएफ (EPF), ईएसआईसी (ESIC) सुविधा और सवैतनिक छुट्टियों- जैसी मांगें पर सम्मान फाउंडेशन को कड़े निर्देश देते हुए जल्द समाधान करने को कहा है। साथ ही तय किया गया है कि इन मांगों की प्रगति की समीक्षा के लिए अगली त्रिपक्षीय वार्ता 4 जुलाई 2025 को फिर से आयोजित की जाएगी।

Ad1 22Scope News

इस बीच, झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी मांगों के समर्थन में 28 जून 2025 को राजभवन, रांची के समक्ष आयोजित विशाल प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हों और अपनी एकता का परिचय दें।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...