Best GPS in Jharkhand
Advertisment

निलंबित DFO के घर मिली ऐसी चीजें कि जान कर उड़ जायेंगे आपके भी होश…

बिहार ब्यूरो

पटना: इन दिनों बिहार में भ्रष्ट और धनकुबेर सरकारी कर्मियों पर निगरानी विभाग की टेढ़ी नजर बनी हुई है। एक बार फिर बिहार निगरानी की टीम ने एक धनकुबेर DFO के घर से करोड़ों रूपये की संपत्ति का खुलासा किया है। यह भ्रष्ट अधिकारी हैं पटना पार्क प्रमंडल के निलंबित DFO सुबोध कुमार गुप्ता। मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई ने सुबोध कुमार गुप्ता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

यह भी पढ़ें – 25 जून एक तारीख नहीं इतिहास है, इस दिन को याद कर आज भी…

अरबपति है निलंबित DFO–

छापेमारी में DFO और उनकी पत्नी के नाम से पटना के कई पॉश इलाके, दानापुर, राजगीर और वैशाली में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। बरामद दस्तावेजों में पटना- दानापुर में 6 मकान-फ्लैट, दुकान तथा कई शहरों में प्लाट के कागजात शामिल हैं। इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जेवरात के साथ ही पति पत्नी के बैंक खातों में करीब 41 लाख रूपये की राशि का भी पता चला है।

विशेष निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज कर मंगलवार की देर रात तक छापेमारी की। छापेमारी में DFO सुबोध कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और दो बच्चों के नाम से डेढ़ दर्जन से अधिक चल अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। फ़िलहाल विशेष निगरानी की टीम ने सभी दस्तावेज और अन्य चीजों को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चुनाव से पहले बिहार को एक और बड़ी सौगात, केंद्र ने दी परमाणु उर्जा संयंत्र लगाने की मंजूरी

Goal 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरु पथ पर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पथ निर्माण विभाग के कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा...

खाद की आड़ में लाई जा रही 31.53 लाख की विदेशी...

बक्सर : वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद की आड़ में छिपाकर लाई...

प्रेम-प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से नदी में लगायी छलांग,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने...