Jamshedpur: 50 करोड़ के GST घोटाले का खुलासा, दिल्ली-रांची के दो कारोबारी गिरफ्तार

Jamshedpur: जीएसटी (GST ) विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 करोड़ के GST घोटाले का खुलासा किया है। इस घोटाले में दिल्ली के कारोबारी कुमार लभ अग्रवाल और रांची के कारोबारी गुलबहार मलिक को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों ने बैटरी कंपनी के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फर्जी दावा कर सरकार को भारी चूना लगाया। जमशेदपुर स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय (DGGI) की टीम ने पूछताछ के दौरान इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया।

पूछताछ के बाद दोनों व्यापारियों को मेडिकल परीक्षण के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विभाग को संदेह है कि इस मामले में और भी बड़े घोटाले उजागर हो सकते हैं, इसलिए आगे की पूछताछ जारी रहेगी।

रिपोर्टः लाला जबीन

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में कैसे होगा मंईया का स्वावलंबन, योजना के खाते में बचे हैं मात्र 3000 करोड़ और सरकार को देने हैं 2 महीने की स्वावलंबन राशी 

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...