अब 5 लाख तक EPFO एडवांस मात्र 72 घंटे में, ईपीएफओ ने बढ़ाई लिमिट

.ईपीएफओ के ऑटो सेटलमेंट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 2024-25 में 2.34 करोड़ क्लेम सेटल

रांची/नई दिल्ली। EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए पीएफ एडवांस की ऑटो सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यह अहम घोषणा की।

अब ईपीएफओ सदस्य अधिकतम 5 लाख रुपए तक की एडवांस राशि सिर्फ 72 घंटे यानी तीन कार्यदिवस में प्राप्त कर सकेंगे। पहले यह सीमा 1 लाख रुपए थी। यह सुविधा सबसे पहले कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई थी और बाद में इसे बीमारी, शिक्षा, विवाह और मकान खरीद जैसे कारणों के लिए भी लागू किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में 2.34 करोड़ एडवांस क्लेम ऑटो मोड से सेटल किए गए, जो पिछले साल के मुकाबले 161% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के पहले ढाई महीने में ही 76.52 लाख क्लेम ऑटो सेटलमेंट के जरिए निपटाए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि ईपीएफओ के देशभर में 7 करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्य हैं, और यह कदम उनकी आकस्मिक वित्तीय जरूरतों को तेजी से पूरा करने में मदद करेगा।

 

Dhanbad Governor Visit: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे धनबाद, IIT-ISM दौरे...

Dhanbad Governor Visit, धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को धनबाद पहुंचे। वे पूर्वाह्न करीब 10:40 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर उतरे। एयरपोर्ट...

Coal India Incentive Scheme: कर्मचारियों को वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र पर मिलेगा...

Coal India Incentive Scheme, धनबाद: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सहायक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कंपनी...

Bihar Birth Death Certificate: 1 अक्टूबर से बदलेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र...

Bihar Birth Death Certificate, बिहार: बच्चे के जन्म या परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु के बाद प्रमाण पत्र बनवाने में देरी करना अब...