आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय, संविधान की हुई थी हत्या…

पटना: प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश में लगाये गए आपातकाल का आज 50 वर्ष पूरा हो गया। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा आज भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय के रूप में संविधान हत्या दिवस मना रही है। राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में भी भाजपा ने संविधान हत्या दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। कुछ ऐसी घटनाएँ होती हिया जिसे हम चेतावनी की तरह याद रखते हैं।

आपातकाल वह समय है जिसमें समाज में उन्माद फैलाया गया था। उससे पहले विदेशी आक्रमण ने हमारी आजादी छीन ली थी। ये ऐसी तारीख है, जिसने हमें झकझोर दिया था। परिवारवादी मानसिकता के लोगों ने लोकतंत्र को खत्म करने का संकल्प लिया है। राजशाही प्रवृति, तानाशाही हिटलरशाही दिख रहा है। आपातकाल के विरोध में जेपी आंदोलन की शुरुआत हुई थी और इसी आंदोलन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के अध्यक्ष लालू यादव इसी आंदोलन से निकले थे। आज जेपी आंदोलन से निकले कुछ नेता हैं जो उसी कांग्रेस की गोद में जा कर बैठ गये हैं। इन लोगों ने जेपी की आत्मा को भी झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें – CM ने भवन निर्माण विभाग में नवनियुक्त सहायक वास्तुविदों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय इतिहास में यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। जिस संविधान की संरचना बाबा साहेब ने की उसी संविधान की हत्या साढ़े 25 वर्ष बाद की गई। जिस भारत ने दुनिया को लोकतंत्र दिया उसी भारत में संविधान की हत्या की गई। उस वक्त कितने राजा थे जिन्होंने स्वराज की कल्पना की थी। महाराज शिवाजी ने भी स्वराज की कल्पना की थी। इसी मगध ने देश को सोने की चिड़ियाँ बनाई इसे सबने लूटा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सर फिर से ऊँचा कर रहे हैं। आज मेक इन इंडिया का सपना पूरा हो रहा है और एक बार फिर भारत सोने का शेर बन रहा है। आने वाले दिनों में यह सोने का शेर पूरी दुनिया में दहाड़ेगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के पहले पन्ने पर भगवान राम को स्थापित किया था। इस देश में पिछली सरकारों ने संविधान बदल दिया। 1975 सेक्युलर शब्द को लाने का काम किया गया। जिस कश्मीर में सेक्युलर शब्द को लाया गया था वहां से धारा 370 हटा कर सेक्युलर शब्द हटाया गया  है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया विमान में अचानक चीखने लगे यात्री, ये था कारण…

देश की कुल 567 रियासतों ने मिल कर संविधान की स्थापना की थी। अब इस भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने और संविधान बचाने में आप सब की जरूरत है। आपातकाल के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेल गए थे। आज हम इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में इसलिए मना रहे हैं कि लोगों को पता चले कि किसने संविधान की हत्या की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...