पुलिस की वर्दी और…, मद्य निषेध विभाग के हत्थे चढ़ गया एक वर्दी वाला…

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने पुलिस की वर्दी की आड़ में शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक फर्जी दारोगा समेत दो को गिरफ्तार किया है। मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के एनएमसीएच के पास का है जहां पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को एक लक्जरी गाड़ी में शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा सफारी कार से शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की और गाड़ी को घेर लिया।

यह भी पढ़ें – इन्स्टाग्राम से हुई दोस्ती और दोनों ने…, युवक के दोस्तों ने युवती को बुलाया होटल फिर…

इस दौरान टीम ने दारोगा की वर्दी में एक व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम रवि किशन के रूप में बताया। गाड़ी पर भी पुलिस का लोगो लगा हुआ था। इस दौरान गाड़ी के चालक को भी पकड़ा गया है साथ ही कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि फर्जी दारोगा रवि किशन वर्दी की आड़ में शराब का कारोबार करता है और वह इस मामले में पहले भी भोजपुर में पकड़ा जा चुका हुआ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...