ICC Ranking: ऋषभ पंत को करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, गेंदबाजी में बुमराह टॉप पर कायम

ICC Ranking: लीड्स टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 25 जून (बुधवार) को नई टेस्ट और T20I रैंकिंग जारी की। इस ताजा रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। खासतौर पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को बड़ी बढ़त मिली है।

ICC Ranking: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक (134 और 118 रन) जड़ते हुए भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। वह टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के नाम थी। इस प्रदर्शन की बदौलत पंत टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

बेन डकेट भी चमके

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को लीड्स टेस्ट में 62 और 149 रनों की पारियों के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर जगह बना ली है, जो उनके करियर की भी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

ICC Ranking: अन्य प्रमुख बदलाव

  • शुभमन गिल: पहली पारी में शतक लगाने के चलते 5 पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंचे।
  • ओली पोप: 3 स्थान की छलांग लगाकर 19वें नंबर पर पहुंचे।
  • जेमी स्मिथ: 8 स्थान ऊपर उठकर 27वें नंबर पर पहुंचे।

ICC Ranking: श्रीलंका-बांग्लादेश टेस्ट का असर

  • मुश्फिकुर रहीम: गॉल टेस्ट में 163 रनों की पारी खेलकर 11 स्थान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर पहुंचे।
  • नजमुल हुसैन शांतो: मैच में दो शतक लगाने के चलते 21 पायदान की छलांग लगाकर 29वें नंबर पर पहुंचे।

टेस्ट गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग

  • जसप्रीत बुमराह: लीड्स टेस्ट में पहली पारी में पांच विकेट लेकर गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।
  • बेन स्टोक्स: ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते तीन पायदान ऊपर चढ़कर ऑलराउंडर रैंकिंग में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...