जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री, कहा- गरीबों को सम्मान दिलाना हमारी प्राथमिकता

मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार बुधवार को कांटी क्षेत्र के कई गांव में जन संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों का समस्या सुना एवं मौके पर समस्याओं के निदान के लिए पहल किया। क्षेत्र के छपरा रविदास टोला, बहुआरा एवं सिरसिया पासवान टोला में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों बस्ती के ज्वलंत समस्याओं से रूबरू हुए। जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने गांव के जर्जर सड़क, पेयजल की समस्या, विद्युत विभाग की मनमानी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित लोगों को पेंशन की सुविधा दिलाने, मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में बीएलओ द्वारा की जा रही मनमानी सहित कई अन्य मुद्दा को गंभीरता से उठाया। लोगों ने स्थानीय विधायक द्वारा चुनाव जीतने के बाद एक दिन भी गरीब बस्ती का सुधि नहीं लिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

Goal 1 22Scope News

पूर्व मंत्री ने PHED, विद्युत विभाग के अधिकारियों, स्थानीय BDO व CO से बातकर कई समस्याओं का मौके पर निदान कराया

आपको बता दें कि लोगों के समस्या सुनने के उपरांत पूर्व मंत्री ने पीएचईडी, विद्युत विभाग के अधिकारियों, स्थानीय बीडीओ और सीओ से बातकर कई समस्याओं का मौके पर निदान कराया। उन्होंने जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार नहीं होने के लिए स्थानीय विधायक को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि विधायक के उदासीनता के कारण कांटी क्षेत्र के कई प्रमुख सड़क जर्जर हालत में है। वैसे मैं गरीब बस्ती के सभी के प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए अपने स्तर से पहल किया हूं। चुनाव से पहले सभी जर्जर प्रमुख सड़कों का हर हालत में जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराएंगे। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया।

जन संवाद कार्यक्रम में कई नेता व स्थानीय लोग रहे मौजूद

जन संवाद कार्यक्रम में मुखिया इंद्र मोहन झा, वार्ड पार्षद विजय राम, वकील राम, उमेश निराला, संजय छायाकार, प्रमोद शाह, बबलू साह, राजू राम, गुड्डू पासवान, मनोज साह सुरेंद्र पटेल, विष्णु देव भगत, सुबोध रजक, जितेंद्र शर्मा, राज किशोर बैठा, केदार राय, सोनेलाल साह, संजय ठाकुर, पवन कुमार सिंह, सुजीत ठाकुर और देवेंद्र सिंह आदि प्रमुख लोगों ने अपनी महती भूमिका निभाया।

यह भी पढ़े : जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री अजीत, मौका मिला तो बैरिया जगदंबा नगर का कराऊंगा अपेक्षित विकास

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...