बिहार के 8 राजनीतिक दलों को मिला चुनाव चिह्न, उपेंद्र को गैस सिलेंडर, प्रशांत, मुकेश…

पटना : भारत के निर्वाचन आयोग ने बिहार के आठ राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न जारी कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को गैस सिलेंडर, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को स्कूल बैग और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को नाविक और पाल सहित नाव चिह्न मिला है। इसके साथ ही भारतीय सार्थक पार्टी की कैंची, लोहिया जनता दल की बाल्टी, जन सहमति पार्टी की लेडीज पर्स, भारतीय जनता समाजसेवी पार्टी की बांसुरी और राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी की अंगूठी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

Goal 3 22Scope News

इन सियासी दलों ने चुनाव आयोग को सिंबल के लिए आवेदन दिया था

आपको बता दें कि इन सियासी दलों ने चुनाव आयोग को सिंबल के लिए आवेदन दिया था। अब यह पार्टियां जहां से भी उम्मीदवार उतारेंगी वहां किसी अन्य उम्मीदवार को इनके चुनाव चिन्ह नहीं आवंटित किए जाएंगे। बिहार में ठीक चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। 243 सीटें हैं। एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है लेकिन प्रशांत किशोर संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हुए हैं। कई अन्य छोटी पार्टियां भी मैदान में उतरेंगी।

यह भी पढ़े : NDA का साथ छोड़ लालटेन जलाने चलीं रेणु कुशवाहा, तेजस्वी ने कहा- ‘समाज को तोड़ने वाली…’

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...