प्रशांत ने कहा- समय की कमी की वजह से नहीं लड़ा विधानसभा चुनाव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जन सुराज के संस्थापक सदस्य व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि समय की कमी की वजह से विधानसभा चुनाव नही लड़ा। प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं अपनी नहीं, बिहार की छवि बनाने आया हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने से मेरी छवि पर फर्क नहीं पड़ेगा।

Goal 7 22Scope News

पार्टी और उम्मीदवारों को जीताना जरूरी है – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि समय की कमी की वजह से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। पार्टी और उम्मीदवारों को जीताना जरूरी है। हमने अच्छे से चुनाव की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को नया राजनीतिक इतिहास बनेगा। जन सुराज की हर तरफ बिहार में चर्चा है।

प्रशांत ने कहा- हमारे लड़ने से सबसे बड़ा नुकसान NDA को है

प्रशांत किशोर ने कहा कि सच्चाई यह है कि जन सुराज का कितना असर होगा इसका अनुमान लगाना असंभव है। हमारे लड़ने से सबसे बड़ा नुकसान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं अपनी नहीं, बिहार की छवि बनाने आया हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने से मेरी छवि पर फर्क नहीं पड़ेगा।

जन सुराज ने 54 अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवार दिए – प्रशांत

वहीं एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने इस बार 54 अति पिछड़ा समाज के लोगों को टिकट दिया है। 70 देना था लेकिन नहीं दे सके। यह भी किसी भी पार्टी द्वारा इस समाज को दी गई अभी तक की सर्वाधिक हिस्सेदारी है। मुसलमानों को किरासन तेल की तरह इस्तेमाल करने वाले लोग बताएं, हमने 34 मुस्लिम साथियों को टिकट दिया है। सीमांचल को छोड़ पूरे बिहार में जहां कहीं भी मुस्लिम विधायक या उम्मीदवार रहे हैं, वहां हमने मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

यह भी पढ़े : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बीजेपी पर हमला ,उम्मीदवारों को डराने, फुसलाने और गुमराह करने का लगाया आरोप…

Saffrn

Trending News

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img