चास प्रखंड कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा और झामुमो आमने-सामने, गेट क्षति पर बढ़ा विवाद

Bokaro: चास प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आमने-सामने हैं। झामुमो ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने इसे सत्तारूढ़ दल की उकसाने की कार्रवाई बताया है।

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य में विकास हो रहा है। जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही। अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे हिंसात्मक प्रदर्शन कर रहे हैं।

चास प्रखंड कार्यालय घेराव :

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि पार्टी का आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था। भाजपा कार्यकर्ता केवल ज्ञापन सौंपने के लिए अंचल कार्यालय में जा रहे थे। लेकिन सत्तारूढ़ दल के एक नेता के इशारे पर गेट बंद कर दिया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हुआ और गेट को हल्की क्षति हुई। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर राज्य में अराजकता फैलाने और जनभावनाओं को दबाने का आरोप भी लगाया।

दोनों पक्षों की बयानबाजी से साफ है कि यह मामला आने वाले दिनों में और गरमा सकता है। प्रशासन अब इस मामले की जांच में जुट गया है।

रिपोर्टः चूमन कुमार

 

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...