बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह, कहा- कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही

नई दिल्ली : आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए है. केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में शामिल हुए. मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है. बीजेपी में शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने एक ट्वीट किया है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने मीडिया को संबोधित किया. आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही है. हमने कांग्रेस पर लगभग 32 साल तक समय बिताया. इन 32 सालों तक मैं एक पार्टी में ईमानदारी से रहा और लगन से मेहनत की. परंतु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई, ना वो सोच रह गई है. उन्होंने कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए. वह बोले कि काफी लोग उनको पहले से कहते थे कि मुझे बीजेपी में जाना चाहिए. इसपर मैं यह कहना चाहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए.

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद आरपीएन सिंह ने जेपी नड्डा के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह का धन्यवाद किया. वह बोले कि पीएम मोदी ने काफी कम समय में राष्ट्रनिर्माण का कार्य किया है. बीजेपी पार्टी हमें जो जिम्मेदारी देगी उसे में पूरा करूंगा. आरपीएन सिंह के साथ-साथ शशि वालिया (यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता, राजेंद्र अवाना (यूपी प्रदेश सचिव, कांग्रेस) ने भी बीजेपी ज्वाइन की.

अंबा प्रसाद ने आरपीएन सिंह पर कसा तंज

कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने भी आरपीएन सिंह पर तंज कसा और बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे. पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था. इनके बीजेपी जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है.

आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि जिन्हें बगैर परिश्रम राजनीति विरासत में मिली है, जो पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण राजनीति में हैं, वे भी जिनकी नजर में राजनीति ‘प्रोफेशनलिज्म’ है. उनके दलबदल की चिंता बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. क्योंकि, उनकी वैचारिक प्रतिबद्धताएं अवसर के साथ चलती हैं, बदलती रहती हैं.

कांग्रेस से दिया इस्तीफा

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के झारखंड प्रभारी डॉ. आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के अनुसार भाजपा उन्हें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की पडरौना सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ, विधान सभा चुनाव में उतार सकती है. बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को ही आरपीएन सिंह को उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया था, और आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखकर इस्तीफा भेजा है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का बायो भी बदल दिया है और कांग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी भी हटा दी है. आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं. जय हिंद.

यूपी में प्रचंड मतों की ओर बीजेपी, सत्ता में वापसी की क्या हैं वजह

किसकी नजर लगी कांग्रेस को, रामेश्वर उरांव ने इशारों ही इशारों में साधा निशाना

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...