संत जेवियर्स कॉलेज में शुरू होंगे 45 नए सर्टिफिकेट कोर्स, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में मिलेगी ट्रेनिंग

रांची: रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में सत्र 2025-26 से छात्रों के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से 45 नए एड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की जा रही है। इन कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया इसी सत्र से शुरू होगी। यह कोर्सेस कॉलेज के यूजी और पीजी छात्रों के साथ-साथ बाहरी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, प्राथमिकता कॉलेज के नियमित छात्रों को दी जाएगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक कोर्स की अवधि 6 महीने की होगी और इसमें कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। भविष्य में छात्रों की रुचि और मांग के अनुसार सीटों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। क्लासेस ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी संचालित की जाएंगी। कोर्स पूरा करने पर छात्रों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया जाएगा।

इस पहल के तहत ट्राइबल मेडिसिन प्रैक्टिस, मशरूम कल्चर टेक्नोलॉजी, कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड बिजनेस एथिक्स, इंडियन नॉलेज सिस्टम, डेयरी टेक्नोलॉजी, डिजिटल मैपिंग, फाउंडेशन मैथमेटिक्स, वॉटर क्वालिटी असेसमेंट और ट्राइबल थिएटर जैसे आधुनिक और पारंपरिक विषयों पर आधारित कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पहले से संचालित 6 कौशल आधारित कोर्सों में से बायो प्रोसेसिंग, पर्ल कल्चर, डिजिटल मैपिंग और रिसर्च कोर्स को छात्रों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इन्हीं कोर्सेस के विस्तार स्वरूप अब 45 नए विषयों को जोड़ा जा रहा है।

प्रत्येक कोर्स के लिए ₹1000 से ₹2000 के बीच फीस निर्धारित की गई है। छात्रों को इन कोर्सों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को अतिरिक्त क्रेडिट भी दिया जाएगा।

कॉलेज के रजिस्ट्रार फादर प्रभात केनेडी सोरेंग एसजे ने बताया कि ये सभी पहलें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत छात्रों को स्किल्ड बनाकर उन्हें उद्योगों से जोड़ने की दृष्टि से की जा रही हैं। भविष्य में इन कोर्सेस को सभी छात्रों के लिए अनिवार्य भी किया जा सकता है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...