Jamshedpur : किसके डर से पेसा कानून लागू नहीं कर ही हेमंत सरकार बताए-गरजे रघुवर दास…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चेंबर भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सीएम रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बहुत बड़ी षड्यंत्र चल रही है बरहेट सीएनटी एक्ट से भी कड़ा कानून है एसपीटी एक्ट कानून है झारखंड के कई हिस्सों में मेन रोड पर धड़ल्ले से अवैध मदरसा बन रहा है कानून कहां है। झारखंड में खुलेआम एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : 5 हजार की घूस ने फंसा दिया, रिश्वत लेते लेखा लिपिक को ACB ने रंगेहाथ धरा… 

Jamshedpur : पेसा कानून लागू करने से धर्म परिवर्तन रुक जाएगा

झारखंड में वह भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवन बना हुआ है लेकिन वहां नमाज हो रही है। झारखंड में आदिवासियों का जनसंख्या कम कर रहा है। अवैध घुसपैठी और धर्मांतरण करने वाली शक्तियों को मैंने साक्षात अपने आंखों से देखा है। झारखंड के कई क्षेत्रों में सब इल्लीगल हो रहा है। यहां योगी जी का बुलडोजर की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : अंधेरी रात में सूने घर में लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

जमशेदपुर पेसा कानून लागू करने से धर्म परिवर्तन रुक जाएगा। आदिवासियों को झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस केवल वोटर समझती है। ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार मिलने के बाद वह आर्थिक रूप से मजबूत होगा। इसके लिए पेसा कानून लागू करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध शराब का जखीरा जब्त 

पेसा कानून लागू करने से क्यों डर रही हेमंत सरकार

उन्होंने कहा कि जब पेसा कानून करने लागू करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है, तो हेमंत सरकार क्यों डर रही है, क्यों पीठ दिखा रही है? इसके लिए उन्होंने एक बैठक भी की थी, जिसमें क्रिश्चियन समुदाय को बुलाया गया था, लेकिन आदिवासियों को नहीं बुलाया गया। झारखंड में भारी षड्यंत्र चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : मैथन डैम में नहाने के दौरान डूबा बिहार का युवक, तलाश जारी…

उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि संथाल के सभी गांव में चौपाल लगाऊंगा। अब तक 5 साल में संथाल में 358 चौपाल लगा चुका हूं। दुमका में 138, 15 चौपाल साहिबगंज, गोड्डा में लगा चुका हूं। मेरा केवल एक सूत्री कार्यक्रम है आदिवासी समाज को जगाना। उन्होंने कहा कि सीएनटी एक्ट से भी कड़ा कानून एसपीटी एक्ट में है, लेकिन मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में भी अवैध घुसपैठ हो रही है। यहां भी योगी जी की बुलडोजर की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, जमीन से… 

आदिवासियों को जगाना मेरा काम है

रघुवर दास ने कहा कि सरना कोड को लेकर 2013 में संसद में सुदर्शन भगत ने प्रश्न पूछा था, उस समय केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। सरना कोड को देश में लागू करना अव्यावहारिक होगा, ऐसा उत्तर दिया गया। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा जानती है कि सरना कोड लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- Breaking : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से जाना शिबू सोरेन का हाल… 

रघुवर दास ने कहा कि सत्ता आती, है जाती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों की पार्टी है, मेरे रहते आदिवासियों का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा, तो फिर किस बात का डर लग रहा है। जो वह पेसा कानून लागू नहीं कर रहे हैं।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Gumla Double Murder : कलयुगी बेटे ने माता-पिता को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, शराब पीने से… 

Ranchi Crime : अमीर बनने की लालच में डूबे दो युवा, ब्राउन शुगर तस्करी में धरे गए… 

Giridih Murder : बड़े भाई ने ही काट डाला छोटे भाई का गला, टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार… 

Hazaribagh Band : नहीं थम रहा अपराधियों का कांड, विरोध में आज हजारीबाग बंद… 

Dhanbad : यज्ञ में आस्था की आड़ में चोरी, 6 लाख की चेन लूटते रंगेहाथ पकड़ाई महिलाएं… 

Jamtara : इरफान अंसारी का पूर्व मुख्यमंत्रियों पर हमला, कहा-झारखंड को बना दिया नाटक मंडली… 

Ranchi Suicide : युवक ने कमरे में फंदे पर झूलकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Ranchi : भागो बाघ आया, सिल्ली के एक घर में घुसा बाघ, प्रशासन ने लगाई निषेधाज्ञा… 

Ranchi : सिल्ली में बाघ दिखने की सूचना, ग्रामीणों में मचा हड़कंप…

Hazaribagh में अपराधी बेखौफ, ऑटो रोककर दो लोगों को मारी गोली…

 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...