Friday, June 27, 2025

Latest News

Related Posts

लौरिया अंचल प्रशासन के सामने एक पक्ष के घर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया अंचल प्रशासन के सामने एक पक्ष के घर में असामाजिक तत्वों ने घर में आग लगाई। मामला लौरिया थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत के लंगड़ी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर अतिक्रमण हटाने गए अंचल प्रशासन के सामने एक पक्ष के घर में असामाजिक तत्वों ने घर में आग लगा दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लौरिया अंचल प्रशासन के सामने एक पक्ष के घर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

हीरालाल साह एवं डोमा साह के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था

जानकारी के अनुसार, हीरालाल साह एवं डोमा साह के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था। विवाद में अंचल प्रशासन लंगड़ी अतिक्रमण हटाने पुलिस के दल बल के साथ पहुंची थी।तभी डोमा साह के घर में आग लग गई। आग लगने से कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। इस संबंध में अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने गए अंचल प्रशासन के कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। डोमा साह के परिजनों ने खुद अपने घर में आग लगाया है।

घटना से लंगड़ी गांव में तनाव कायम है, पुलिस लगातार गश्त कर रही है

इस संबंध में इन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई है। पुनः पुलिस बल की उपस्तिथि में अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा। वहीं इस संबंध में डोमा के परिजनों ने बताया कि घर में आग लगाया गया है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। इस घटना से लंगड़ी गांव में तनाव कायम है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

यह भी पढ़े : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ की बैठक…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...