नीट, जेईई और सीयूईटी की कठिनाई पर सरकार सख्त, 2026 से आ सकते हैं बड़े बदलाव

नई दिल्ली: मेडिकल, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने यह जांच शुरू कर दी है कि क्या नीट (NEET), जेईई (JEE) और सीयूईटी (CUET-UG) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 12वीं के औसत छात्रों के लिए जरूरत से ज्यादा कठिन होती जा रही हैं।

इस उद्देश्य से मंत्रालय ने एक हाई पावर्ड कमेटी गठित की है, जो बीते चार वर्षों के प्रश्नपत्रों का साइकोमैट्रिक एनालिसिस करेगी। समिति का ध्यान इस बात पर केंद्रित होगा कि प्रश्नपत्र सीबीएसई और अन्य बोर्डों के औसत छात्रों के लिए कितने अनुकूल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, यह समीक्षा प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी और समिति अपनी सिफारिशें मंत्रालय को सौंपेगी। इन सिफारिशों के आधार पर 2026 से प्रवेश परीक्षाओं के प्रारूप और प्रश्नों की प्रकृति में बदलाव किए जा सकते हैं।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि इन परीक्षाओं के सवाल इतने जटिल होते हैं कि बिना कोचिंग या विशेष तैयारी के औसत छात्र इन्हें हल नहीं कर पाते। साथ ही कम्प्यूटर आधारित परीक्षाओं की विभिन्न शिफ्टों में कठिनाई का स्तर भी असमान पाया गया है। कई छात्रों ने आउट ऑफ सिलेबस सवालों की शिकायत भी की है।

संभावित बदलावों में शामिल हो सकते हैं:

  • प्रश्नों का कठिनाई स्तर घटाना

  • मल्टी-बोर्ड अनुकूल सिलेबस

  • विभिन्न शिफ्टों में पेपर की समान कठिनाई

  • कोचिंग-डिपेंडेंसी कम करने की कोशिश

अगर मंत्रालय समिति की सिफारिशों को मानता है, तो 2026 से नीट, जेईई और सीयूईटी परीक्षाएं नए प्रारूप में आयोजित हो सकती हैं, जिससे छात्रों को वास्तविक ज्ञान के आधार पर आंकने का बेहतर मौका मिलेगा।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...