राजधानी पटना में थार सवार की गुंडागर्दी! महिला पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश…

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। राजधानी में पुलिस का डर करीब खत्म होता नजर आ रहा है। सड़क पर महंगी कार लेकर चलने वाले लोग गुंडागर्दी करते दिख रहे हैं। पुलिस इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक थार सवार की गुंडागर्दी करते दिखा। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस वाहन रूकवाने की कोशिश करती रही लेकिन ड्राइवर पर कोई असर होता नहीं दिखा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के लोग बाल-बाल बचे और काली थार लिए ड्राइवर आगे बढ़ता गया। पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश करते हुए थार ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित चितकोहरा गोलंबर का है। वीडियो 24 जून यानी मंगलवार दोपहर एक बजे का बताया जा रहा है।

Goal 1 22Scope News

इसी महीने हुई थी ऐसी ही घटना

इससे पहले पटना में ही इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। 13 जून को पटना में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो कार ड्राइवर ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया था। इस वाकये में एक महिला कॉन्स्टेबल और दो दारोगा घायल हो गए थे। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े : सुबह-सुबह EOU की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल राजेश के 6 ठिकानों पर छापेमारी

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...