Advertisment

अवैध बिजली पर विवाद, उपभोक्ता विभाग में तनातनी

Deoghar: सारठ बिजली अवर प्रमंडल क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन के विरुद्ध सहायक अभियंता शुमेस कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है और जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

हालांकि इसी क्रम में लुखिया डहुआ गांव के निवासी मोहम्मद अरमान और रिजवान आलम ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वे नियमित उपभोक्ता हैं और समय पर बिजली बिल जमा करते हैं, फिर भी विभाग ने मनमाने ढंग से उन पर एफआईआर दर्ज कर जुर्माना ठोका है।

अवैध बिजली पर विवादः इन उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग का यह अनुचित रवैया जारी रहा तो वे न्यायालय का सहारा लेंगे। वहीं सहायक अभियंता शुमेस कुमार ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई सिर्फ अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं के आरोपों को निराधार बताया।

रिपोर्ट : हरे कृष्ण मिश्र

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...