धनबाद में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से बवाल, सरकारी शराब दुकानों के सेल्समैनों का जोरदार प्रदर्शन

धनबाद: शराब दुकानों में हुई छापेमारी के बाद माहौल गरमा गया है। रांची से आई उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में सरकारी शराब दुकानों पर नकली शराब बेचने और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री के आरोप सामने आए हैं।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने पांच सेल्समैनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में सेल्समैन और अन्य कर्मचारी उत्पाद विभाग के कार्यालय के बाहर जुट गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने गिरफ्तारी को एकतरफा बताते हुए कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान विभाग और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। उत्पाद विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले की जांच में जुटे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों में बिलिंग और स्टॉक के बीच गड़बड़ी की भी शिकायतें थीं, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। विभाग का कहना है कि शराब बिक्री में अनियमितता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...