किसान महासम्मलेन में पहुंचे आलोक मेहता, कहा- NDA सरकार में चरम पर महंगाई-भ्रष्टाचार

रोहतास : रोहतास जिला राजद इकाई ने सासाराम में किसान महासम्मेलन में एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री आलोक मेहता, वरिष्ठ राजद नेता शिवशंकर कुशवाहा और युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्धघाटन किया। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राजद नेताओं ने बिहार विधानसभा के चुनावी वर्ष में किसान महासम्मेलन के बहाने एकजुटता दिखाते हुए एनडीए सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और पलायन आदि का आरोप लगाते हुए जमकर टिप्पणी किया।

Goal 1 22Scope News

किसान महासम्मेलन में किसानों की समस्या सुनी गई – शिवशंकर सिंह कुशवाहा

राजद वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसान महासम्मेलन में किसानों की समस्या सुनी गई। किसानों की समस्या को लेकर राजद ने एक रणनीति के तहत आंदोलन करते रहेगा ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक मिल सके। उनके फसल का उत्पादन का अच्छे मूल्य मिल सके और फसल क्षति पर उन्हें मुआवजा मिले। इन कई मुद्दों के साथ लोगों ने चुनावी मैदान में भी उतरने की चर्चा किया गया।

NDA सरकार ने हमेशा से ही किसानों की समस्याओं को अनसुना किया – आलोक मेहता

पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक कुमार मेहता ने बताया कि राजद पूर्व से ही किसान सहित सभी तबके के लोगों का मुद्दा उठाते रही है लेकिन एनडीए की सरकार ने अनसुनी किया है। इस बार यह चलने वाली नहीं है। महागठबंधन की सरकार बिहार में किसानों की समस्या का निपटारा कराएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में खून पसीना बहाने वाले और लोगों को पेट भरने वाले किसान को अनदेखी किया जा रहा है। पूंजीपतियों का लोन माफ किया जा रहा है। एनडीए की सरकार में किसान पूरी तरह से परेशान हैं और किसानों की परेशानी राजद बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़े : सारिका पासवान प्रकरण मामला : चंद्रशेखर ने कहा- नारी अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं, सरकार जल्द करें कार्रवाई

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...