सारिका पासवान प्रकरण मामला : चंद्रशेखर ने कहा- नारी अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं, सरकार जल्द करें कार्रवाई

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत भतखोरा बाजार में आयोजित जलसा कार्यक्रम का उद्घाटन मधेपुरा के राजद विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में बढ़ती वैचारिक विषमता, मनुवाद और नारी अपमान के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि मनुवादी विचारधारा हमेशा से समाज में नफरत फैलाने का काम करती रही है। उन्होंने राजद प्रवक्ता सारिका पासवान के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश की महिलाएं सदियों से अपमान और अन्याय का शिकार होती रही हैं। आज भी जब कोई महिला मुखर होकर अपनी बात रखती है, तो उस पर घिनौनी टिप्पणी की जाती है।

Goal 5 22Scope News

विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने उक्त टिप्पणी करने वाले युवक आशुतोष को संस्कारहीन और अल्पबुद्धि बताया

वहीं विधायक चंद्रशेखर ने उक्त टिप्पणी करने वाले युवक आशुतोष को संस्कारहीन और अल्पबुद्धि बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों का इलाज कांके के पागलखाने में होना चाहिए। उनके भीतर मनुवादी और सामंतवादी सोच भरी है। अगर शासन-प्रशासन में थोड़ी भी ईमानदारी और संवेदनशीलता बची है, तो ऐसे तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। साथ हीं उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार से किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती है। प्रशासनिक तंत्र भ्रष्टाचार, बेईमानी और अफसरशाही से ग्रस्त है।

सारिका का अपमान केवल एक महिला का नहीं है बल्कि संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है – पूर्व मंत्री

उन्होंने दो टूक कहा कि सारिका पासवान का अपमान केवल एक महिला का नहीं है बल्कि संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। राजद इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी और हर मंच से इसका जवाब जरूर देगी। इतना नहीं उन्होंने कहा की सरकार अगर तत्काल ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो राजद उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

यह भी पढ़े : कन्हैया कुमार ने कांग्रेस को बढ़ा दी टेंशन, कहा- तेजस्वी यादव ही होंगे मुख्यमंत्री!…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...