जल-नल योजना से गरीब बेहद परेशान, भाजपा नेता ने डीएम से बात कर….

जल-नल योजना से गरीब बेहद परेशान, नहीं मिल पा रही है पेयजल की सुविधा। पूर्व मंत्री ई अजीत ने की जिलाधिकारी से त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की अपील।

मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ई अजीत कुमार ने शुक्रवार को मडवन प्रखंड के कई गांव में जन संवाद के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी एवं मौके पर अधिकारियों से बात कर कई मामलों का निष्पादन कराया। क्षेत्र के मखदुमपुर कोदरिया, खलीलपुर नोनिया टोला, खलीलपुर मठ टोला एवं बोड़बारा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

पूर्व मंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने नल जल योजना की जर्जरता, विद्युत विभाग द्वारा एग्रीकल्चर कनेक्शन देने में की जा रही लापरवाही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अर्हता रखने के बावजूद उसका लाभ नहीं मिलने तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में बीएलओ द्वारा की जा रही आनाकानी जैसे मामले को गंभीरता से उठाया। पूर्व मंत्री ने मौके पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संवेदक व अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर कड़े लहजे में उन्हें सरकार के सोच के अनुरूप कोदरिया, खलीलपुर, बोड़बारा के गरीबों को शुद्ध पेयजल की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने एवं किसानों के बीच एग्रीकल्चर कनेक्शन खरीफ के बुआई से पूर्व हर हालत में उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी पढ़ें – बिहार पुलिस की कोशिश थी पीपुल फ्रेंडली बनने लेकिन अब बनेगी…, थानों के लिए…

अजीत कुमार ने नल जल योजना की जर्जरता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की एक तरफ सरकार इस योजना के माध्यम से हर एक गरीब परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं अधिकारियों के शिथिलता के वजह से क्षेत्र के अधिकांश जन जल योजना जर्जर हालत में है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई करने एवं गरीबों के घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। अजीत कुमार ने कहा कि स्थानीय विधायक की शिथिलता के कारण कांटी क्षेत्र के गरीब बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है।

जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता मो शमीम ने की। इस मौक़े पर सामाजिक कार्यकर्ता जयकिशन चौहान, जगलाल चौहान, सुन्देश्वर चौहान, शंभु महतो, लच्छू महतो, हरिनंदन राम, विनोद शर्मा, विकास कुमार, परशुराम राम, उमेश सिंह, शंकर पासवान, भोला शुक्ला, पप्पू मिश्रा, शशिभूषण साह, अमरनाथ ठाकुर, राजकुमार पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कांग्रेस के कन्हैया ने कर दिया कंफर्म, यह नेता होगा महागठबंधन का सीएम फेस

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...