भैंस की मौत से मचा बवाल, मारपीट के बाद चाकू व धारदार हथियार से हमला

कटिहार : कभी सुना है कि किसी भैंस की मौत से शुरू हुई बात सीधे अस्पताल तक पहुंच जाए नहीं न। कटिहार मनसाही थाना क्षेत्र के छोटी बथनाहा गांव में ऐसा ही कुछ हुआ। जिसे सुनकर आप कहेंगे भैंस गई पानी में और लोग पट्टी में पहुंचे। दरअसल, मोहम्मद इजराफिल की भैंस तीन दिन पहले स्वर्ग सिधार गई। साहब दुख में डूबे थे घर में बैठकर पत्नी को डांट रहे थे, भला-बुरा कह रहे थे। गालियों का नेटवर्क इतना तेज था कि पड़ोसी मोहम्मद हसरत का मोबाइल भी हिल उठा। उन्होंने बिना सोचे समझे गाली को खुद पर ले लिया और पूरा परिवार लेकर इजराफिल के घर पर टूट पड़े। जैसे आईपीएल में फुल टॉस गेंद पर सारे बल्लेबाज टूट पड़ते हैं। मारपीट के बाद मामला चाकू और धारदार हथियार तक पहुंच गया।

Goal 6 22Scope News

करीब दर्जनभर लोग 4 लोग पर टूट पड़े, सभी अस्पताल में भर्ती

मोहम्मद अजमल ने बताया कि हसरत एंड टीम यानी शाहीद, आजाद, वजीर, मजीर, नूर, अलाउद्दीन और जियाउल समेत करीब दर्जनभर लोगों ने मिलकर उनके पिता इजराफिल, भाई राहुल, मांगन, हसमत और मां सिरफुल खातून को बुरी तरह घायल कर दिया। पेट, पीठ और शरीर के हिस्सों में ऐसे गोद-गोद कर वार किए जैसे सब्जी काट रहे हो। अब सारे घायल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं और पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में है। इधर, गांव वाले कह रहे हैं भैंस तो पहले ही मर गई थी। अब इंसानों की समझदारी भी मरती दिख रही है। इस खबर से सबक भी लें। गाली देना हो तो खिड़की दरवाजे बंद करके दो, क्या पता पड़ोसी नेटवर्क पर ही बैठा हो।

यह भी पढ़े : SSP ने मानव तस्करी को लेकर किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

रतन कुमार की रिपोर्ट

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...