Advertisment

यूपी के अमरोहा में भैंस की मौत पर मचा कोहराम, रैबीज का टीका लगाने अस्पताल पहुँचे तीन सौ लोग !

यूपी के अमरोहा में भैंस की मौत पर मचा कोहराम, रैबीज का टीका लगाने अस्पताल पहुँचे तीन सौ लोग !

22 Scope News Desk : युपी के अमरोहा में भैंस की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। सभी लोग भैस की मौत के बाद से किसी अनहोनी की आशंका से डरे हैं।

भैंस की मौत से ना सिर्फ मालिक बल्कि सभी ग्रामीण परेशान

यूपी के अमरोहा में भैंस की मौत से ना सिर्फ इसके मालिक परेशान है बल्कि सारा गांव अनहोनी की आशंका से डरे सहमे है। लोग नजदीकी अस्पताल में रैबीज का टीका लगाने को चक्कर काट रहे हैं।
दरअसल गांव में एक भोज का आयोजन किया गया था। उस भोज में रायता बनाने के लिये जिस भैंस का दूध लिया गया था उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भैंस को कुत्ते ने काट लिया था। गांव वालों को आशंका है भैंस की मौत रैबीज बीमारी से हुई है।

भैंस की मौत पर रैबीज का टीका लगाने पहुँचे अस्पताल

अब गांव वाले मान रहे है कि चुकी सभी ने रायता खाया था और रायता भैस के दूध से बना था। लोगों में रेबीज से पीड़ित होने का खौफ इस कदर फैल गया है कि गांव के लगभग तीन सौ लोग अस्पताल में रैबीज का टीका लगाने पहुँच गये। जिसके चलते अस्पताल में अफरातफरी मच गई है।

डॉक्टर की सलाह भी नहीं मान रहे ग्रामीण

वहीं जानकारों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। भैंस की मौत हुई है लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है लेकिन लेकिन लोगों में खौफ इस कदर है कि लोग मानने को तैयार नही है।

ये भी पढे : स्व० नवीन किशोर सिन्हा की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...