बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंदी के साथ मारपीट, परिजनों ने सुरक्षा की मांग की, अदालत में याचिका दाखिल

रांंची: रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद एक बंदी अजय सिंह के साथ कथित रूप से 250 से 300 बंदियों की भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अजय सिंह सिकिदरी थाना क्षेत्र के सोसो नवागढ़ का निवासी है और वह 12 मार्च 2025 से आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में है।

इस घटना को लेकर अजय सिंह के भाई मुकेश सिंह मुंडा ने खेलगांव थाना और रांची उपायुक्त कार्यालय को लिखित शिकायत दी है। मुकेश के अनुसार, 21 जून 2025 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अजय सिंह जेल के अस्पताल वार्ड के पास गुमटी की ओर जा रहा था, तभी अचानक बड़ी संख्या में बंदियों ने उसे घेर लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

जेल प्रशासन पर आरोप
परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन इस गंभीर घटना को छिपाने का प्रयास कर रहा है। अजय सिंह ने घटना के बाद पत्र लिखकर अदालत और प्रशासन को जानकारी देना चाहा, लेकिन उसे ऐसा करने से रोका गया। अजय सिंह पर लगातार मानसिक और शारीरिक दबाव बनाया जा रहा है।

अदालत में याचिका दाखिल, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग
परिजन ने 25 जून को अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में याचिका दायर कर पूरी घटना की जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और अजय सिंह को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

हमलावर बंदियों के नाम उजागर
मुकेश सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले में शामिल बंदियों में कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान उर्फ तूफान, अनूप सांडी पूर्ति, राँव मिंज, आकाश कुमार प्रधान, सोमनाथ प्रधान, झरी लाल महतो, निमेश पोद्दार, गुलाब यादव, सूरज महता और आरिफ खान सहित अन्य बंदी शामिल हैं।

प्रशासन से प्रतिक्रिया नहीं
इस पूरे मामले में जेल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते अजय सिंह को अन्य बंदियों की मदद से नहीं बचाया जाता, तो उसकी हत्या भी हो सकती थी।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...