खाई में गिरी मुर्गा लदी पिकअप, मदद के बजाय ग्रामीणों ने मचाई लूट, Video हुआ Viral

बक्सर : बक्सर क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां सोनवर्षा थाना क्षेत्र के इकिल गांव के पास एक अनियंत्रित मुर्गा लदी पिकअप वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद जहां एक ओर चालक और खलासी घायल अवस्था में मदद की उम्मीद कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थिति का लाभ उठाते हुए वाहन में लदे मुर्गों को लूटना शुरू कर दिया।

Goal 7 22Scope News

पिकअप वाहन मलियाबाग से मुर्गा लादकर आरा की ओर जा रहा था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन मलियाबाग से मुर्गा लादकर आरा की ओर जा रहा था। इकिल गांव के समीप एक तीव्र मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन खाई में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के कुछ ही मिनटों बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। लेकिन चालक और खलासी की मदद करने के बजाय लोग पिकअप का क्षतिग्रस्त हिस्सा खोलकर जीवित मुर्गों को उठाकर ले जाने लगे।

यह भी पढ़े : जिला मुख्यालय में परिवार के जुगाड़ू यात्रा पर बक्सर पुलिस वाले परेशान…

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...